आगरालीक्स.. आगरा में सुबह घने कोहरे से हुई है, तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है, गलन भरी सर्दी में स्कूलों की छुटटी बढा दी है, अब छह जनवरी तक आठवीं तक के स्कूलों की छुटटी रहेगी, सात जनवरी को रविवार है। ऐसे में आठ जनवरी को स्कूल खुलेंगे।
6 जनवरी तक स्कूल बंद

आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए 6 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
5 डिग्री पर पहुंचा तापमान
आगरा में गलन भरी सर्दी पड रही है, सुबह से घना कोहरा छाया रहा, सात बजे तक द्रश्यता शून्य रही। वहीं, तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे कोहरा हल्का हुआ लेकिन चार किलोमीटर प्रति घंटा की दर से शीत लहर चल रही है। कोहरा और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए हैं।सुबह से द्रश्यता शून्य है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।