आगरालीक्स… आगरा में सर्द हवाएं चल रही हैं, टेम्प्रेचर आठ डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कोहरा और गलन रहेगी।
पहाडी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, इससे मैदानी इलाकों और पश्चिमी यूपी में सर्द हवाएं चलने लगी हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है, शनिवार को आगरा का तापमान 7 8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में यूपी में आगरा पांचवें नंबर पर रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी होगी।
अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। दिन में तापमान सामान्य रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
यूपी के शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान
मुजफ्फर नगर 6.3
कानपुर 7
शाहजहांपुर 7.5
फुर्सतगंज 7.7
आगरा 7.8
सुल्तानपुर 7.8
बहराइच 8.4
लखनऊ 8.4
बरेली 9.4
इलाहाबाद 9.5