आगरालीक्स…. आगरा में होली से पहले गर्मी का अहसास हो रहा है, तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, शनिवार को मौसम के तेवर बदल सकते हैं लेकिन गर्मी कम नहीं होगी। होली तक तेज गर्मी औार धूप लोगों को परेशान करने लगेगी।
बुधवार को 10 बजे आगरा का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया, धूप चुभने लगी है और तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री से. रहा, जो कि सोमवार के 27.7 डिग्री से. से 1.2 डिग्री से. अधिक था। यह सामान्य से दो डिग्री से. अधिक था। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से. रहा, जो कि सोमवार के 9.4 डिग्री से. कम था। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री से. कम था। प्रदेश के ठंडे शहरों में आगरा मंगलवार को पांचवें स्थान पर रहा।