आगरालीक्स ..स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा के 122 चौराहों और संपर्क मार्गों पर फ्री वाई फाई की सुविधा मिलेगी। एक हजार करोड से 2020 तक आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत काम होने हैं। इसके तहत चार घंटे फ्री वाईपफाई का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसी में शहर में वाई फाई सुविधा देने के लिए डीपीआर तैयार की गई है। बीएसएनएल से अनुबंध किया गया है।
आगरा को 2020 तक स्मार्ट सिटी बनाया जाना है, इसके लिए एक हजार करोड का बजट मिलेगा। इसके तहत शहर के सौंदर्यीकरण, विकास कार्य के साथ ही डिजिटलाइजेशन होना है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। आगरा के 122 चौराहों पर फ्री वाई फाई की सुविधा दी जानी है। इसमें एमजी रोड, भगवान टॉकीज से रामबाग, यमुना किनारा रोड पर यह सुविधा दी जाएगी। वाई फाई की सुविधा के लिए बीएसएनएल को पफाइबर लाइन बिछानी है, जिससे यह सुविधा जल्द ही शहर वासियों को मिल सके।
चार घंटे के लिए पफ्री वाई फाई
आगरा के 122 चौराहों पर 24 घंटे वाई फाई की सुविधा दी जाएगी लेकिन यह सुविधा एक बार में चार घंटे के लिए ही इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल स्क्रीन पर वाई पफाई आॅन करने पर ओटीपी जनरेट होगा, इससे लॉग इन करने पर चार घंटे के लिए वाई फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद यह डिस्कनेट हो जाएगा।