Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra to Lucknow flight is starting from tomorrow. Know Timings and Fares…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Lucknow flight is starting from tomorrow. Know Timings and Fares…#agranews

239

आगरालीक्स…(30 September 2021 Agra News) आगरा टू लखनऊ फ्लाइट कल से हो रही शुरू. जानिए टाइमिंग और किराया. आगराइट्स बोले—लॉन्ग रूट्स वाले इन शहरों के लिए शुरू हो आगरा से फ्लाइट

एक अक्टूबर से डेली फ्लाइट
कल यानी एक अक्टूबर से आगरा से रोजाना लखनऊ से फ्लाइट आएगी और यहां से वापस लखनऊ फ्लाइट जाएगी. डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा आगरा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है. अच्छी बात यह है कि यह फ्लाइट रोजाना होगी. आगरा खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने आगरालीक्स को बताया कि इंडिगो द्वारा 1 अक्टूबर से इस फ्लाइट को शुरू किया जा रहा है. यह फ्लाइट रोजाना लखनऊ से आगरा आएगी और आगरा से लखनऊ रोजाना जाएगी. लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 2:45 से रवाना होगी और आगरा 1 घंटे बाद यानी दोपहर 3:45 पर पहुंच जाएगी. यहां पर 15 मिनट स्टे करने के बाद यही फ्लाइट शाम 4:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी जोकि शाम 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

फ्लाइट का नाम 6e 7932 indigo
कब से शुरू हो रही फ्लाइट 1st October 21
टाइमिंग Agra arrival from lucknow 3:45PM and departure 4:00 PM
किराया: आगरा से लखनऊ जाने के लिए सेवर किराया 1999 रुपए है जबकि फ्लेक्सी प्लस 2314 रुपए है

लॉन्ग रूट्स की पहले डिमांड
आगरा टू लखनऊ फ्लाइट शुरू होने को आगराइट्स अच्छा बता रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि सबसे पहले आगरा से ज्यादा दूरी वाले शहर कनेक्ट हों तो ज्यादा अच्छा रहेगा. उनका मानना है कि आगरा टू अहमदाबाद हो या फिर बेंगलोर, ये दोनों ही फ्लाइट आगरा से सक्सेसफुल रन कर रही हैं. इसकी वजह ये है कि ये दोनों शहर आगरा से काफी दूर हैं और लोग इन शहरों के लिए फ्लाइट से ही जाना पसंद करते हैं. आगरा टू लखनऊ के लिए एक्सप्रेसवे सबसे उचित मार्ग है, जिसपर से इन दो शहरों की दूरी कुछ ही घंटों में तय की जा सकती है.

अहमदाबाद बेंगलुरु के लिए चल रही फ्लाइट
आगरा से इस समय अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए लगातार फ्लाइट संचालित हो रही है. बड़ी बात ये है कि इन महानगरों के लिए ये फ्लाइट फुल चल रही हैं. हालांकि अभी तक मुंबई की फ्लाइट भी संचालित हो रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये फ्लाइट पिछले कुछ समय से बंद चल रही है.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है. इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं. लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!