आगरालीक्स…..(Agra News 12th February 2022). आगरा से मुंबई के बीच में फ्लाइट शुरू हो रही है, 2.10 घंटे में आगरा से मुंबई पहुंच जाएंगे। जानें आगरा से अब कहां कहां के लिए फ्लाइट।
कोरोना की तीसरी लहर में मुंबई में तेजी से केस बढ़े थे, इसके बाद 17 जनवरी 2022 को आगरा से मुंबई के बीच फ्लाइट बंद कर दी गई थी। इससे आगरा से मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी, आगरा से मुंबई हर फ्लाइट से 160 यात्री सफर कर रहे थे और करीब 140 यात्री मुंबई से आगरा फ्लाइट से आ रहे थे।

दो मार्च से शुरू हो रही आगरा मुंबई फ्लाइट
आगरा से मुंबई फ्लाइट अब दो मार्च 2022 से शुरू हो रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने शेडयूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही खेरिया एयरपोर्ट पर एक और स्कैन बार तैयार किया गया है।
आगरा टू मुंबई की पूरी डिटेल
सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी
इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय
आगरा से फ्लाइट
आगरा बेंगलूरू
आगरा लखनऊ
आगरा भोपाल