Agra News: Campaign will run against arbitrary and unregistered coaching
Agra to Mumbai flight starts on Wednesday, journey will be completed in 2 hours 10 minutes#agranews
आगरालीक्स…(20 July 2021 Agra News) आगरा से मुंबई अब सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट में. बुधवार को मुंबई से आ रही फ्लाइट, जानिए आगरा से मुंबई कितने बजे जाएगी फ्लाइट. किराया भी जानिए
आगरा से अहमदाबाद के बाद अब मुंबई के लिए भी फ्लाइट कल से शुरू हो रही है. सोमवार को जहां अहमदाबाद से 55 यात्री आगरा आए तो वहीं 78 यात्री आगरा से अहमदाबाद के लिए गए. हवाई सेवा में यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए आगरा से अब भोपाल के लिए भी जल्द फ्लाइट शुरू की जा सकती है. यही नहीं लखनऊ के लिए भी विचार किया जा रहा है.
आगरा से मुंबई का पूरा शेड्यूल जानिए
डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा 21 जुलाई से मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट शुरू की जा रही है.
ये होगी टाइमिंग
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरेगी जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी.
ये होगा किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.
सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को जाएगी