Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra traders reaching for vaccination in large numbers#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra traders reaching for vaccination in large numbers#agranews

227

आगरालीक्स….(8 June 2021 Agra) आगरा के व्यापारी बोले—यहां कोई नहीं चाहता कि चालान हो. सभी लगवाएंगे वैक्सीन. दो दिन में इतने व्यापारियों ने लगवाई वैक्सीन

दो दिन में करीब 270 व्यापारियों ने लगवाई वैक्सीन
आगरा में व्यापारियों के लिए स्पेशल कैंप शुरू हो गया है. रामस्वरूप इंटर कॉलेज में खुले इस शिविर में 44 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है. डीएम पीएन सिंह ने खुद इस कैंप का उद्घाटन किया है और व्यापारियों को वैक्सीन जरूर लगवाने के लिए कहा गया है. इसकी शुरुआत का असर भी देखा जा रहा है. सोमवार की तरह मंगलवार को भी बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए यहां व्यापारी पहुंच रहे हैं. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि सोमवार को यहां पर करीब 170 व्यापारियों ने वैक्सीन लगवाई है जबकि मंगलवार को भी 100 से अधिक व्यापारी यहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हैं.

डीएम ने दी है चालान की चेतावनी
बता दें कि आगरा के डीएम पीएन सिंह ने सभी व्यापारियों को वैक्सीन जरूर लगवाने के लिए कहा है. डीएम का कहना है कि सभी 45 साल से अधिक उम्र के व्यापारी वैक्सीन लगवाएं. अगर कोई व्यापारी वैक्सीन नहीं लगाता है तो उसके खिलाफ 1000 से 10000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है. यही नहीं समय—समय पर डीएम ने बाजारों में निरीक्षण करने और व्यापारियों ने वैक्सीन लगवाई है या नहीं इसके बारे में जानकारी लेने को कहा है. डीएम ने साफ कहा है कि जिस भी व्यापारी ने वैक्सीन नहीं लगवाई होगी या फिर उसके कर्मचारी ने वैक्सीन नहीं लगवाई होगी तो उस पर चालान की कार्रवाई तो होगी ही. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

व्यापार मंडल ने कहा—सभी लगवाएंगे वैक्सीन
इधर डीएम की चेतावनी के बाद आगरा व्यापार मंडल ने साफ कहा है कि यहां चालान कोई नहीं कटवाना चाहता है. सभी व्यापारी वैक्सीन लगवाएंगे. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी कैम्प में पहुंच रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने सभी व्यापारियों से वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है. उनका कहना है कि जल्द ही वैक्सीन लगवाएं. अगर वैक्सीन नहीं लगवाई तो इसमें आगरा व्यापार मंडल कोई सहयोग नहीं करेगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!