आगरालीक्स …Agra News: आगरा के दयालबाग में बने पैंटून पुल के हटने के बाद लोग नाव से स्कूटी और बाइक लेकर खंदौली की तरफ जाने लगे हैं, पैंटून पुल से 15 किलोमीटर की दूरी तीन किलोमीटर रह गई थी, जानें कब तक बंद रहेगा पैंटून पुल।
आगरा के दयालबाग में पोइया घाट पर पैंटून पुल बनाया गया था। आगरा से खंदौली के लिए रामबाग, टेढ़ी बगिया होकर वाहन जाते हैं, यह दूरी करीब 15 किलोमीटर है जबकि पैंटून पुल से खंदौली जाने पर दूरी घटकर तीन किलोमीटर रह गई थी। पैंटून पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है इससे जो लोग पैंटून पुल से खंदौली जाने के लिए पहुंच रहे हैं उन्हें लौटना पड़ रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं वे नाव से अपनी स्कूटी और बाइक से खंदौली की तरफ यमुना को पार कर पहुंच रहे हैं।
15 अक्टूबर से दोबारा खुलेगा पुल
यमुना पर बना पैंटून पुल मानसून की बारिश को देखते हुए हटाया गया है। मानसून की बारिश में यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है ऐसे में पैंटून पुल भी डूब जाएगा। इसे देखते हुए पैंटून पुल को 14 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। 15 अक्टूबर से दोबारा पैंटून पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।