Friday , 18 April 2025
Home आगरा Agra Traffic News For Taj Mahal : Purani Mandi road block till 22nd September 2023 #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Traffic News For Taj Mahal : Purani Mandi road block till 22nd September 2023 #agra

आगरालीक्स …आगरा में पुरानी मंडी चौराहा, ताजगंज, ताजमहल की तरफ जा रहे हो तो खबर पढ़ लें, 22 सितंबर तक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।


आगरा मेट्रो में सुरंग बनाने का काम चल रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद्र (यातायात) कमिश्नरेट आगरा के अनुसार, आगरा में पुरानी मण्डी चौराहा पर मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत भूमिगत टनल निर्माण कार्य के दृष्टिगत पुरानी मण्डी चौराहा होकर जाने वाले तथा आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। बुधवार रात 10 बजे से मार्ग बंद कर दिया गया है, 22 सितंबर तक वाहनों को बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा।

  1. ताजव्यू चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

2 होटल हावर्ड प्लाजा तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

  1. फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
    4- विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
    5- विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर माल रोड एंव फतेहाबाद रोड की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहा से अमर सिंह गेट तिराहा, बालूगंज चौकी चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

6- ताजव्यू चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर आगरा फोर्ट / यमुना किनारा की और जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन चाजव्यू चौराहा से अमर होटल, फूल सैय्यद चौराहा, करियप्पा चौराहा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
7- होटल हावर्ड प्लाजा व फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर आगस फोर्ट / यमुना किनारा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन करियप्पा चौराहा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Deputy CM & other Minister in Agra today, Former CM Akhilesh Yadav tomorrow in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री...

बिगलीक्स

Agra News : Teacher send obscene massage to woman#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शिक्षक ने युवती को भेजे अश्लील...

बिगलीक्स

Agra News : Child vaccination available in Health Center#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अपने बच्चों को कहां लगवा सकते...

आगरा

Obituaries Agra on 18th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!