आगरालीक्स …Agra News: आगरा के शास्त्रीपुरम रेल ओवर ब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट बढ़ जाने से एक लेन बंद कर दी है।
आगरा में हाईवे से शास्त्रीपुरम जाने के लिए बना आरओबी की एक लेन को बंद कर दिया गया है। हाईवे से शास्त्रीपुरम की तरफ जाने वाली लेन को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि आरओबी के एक्सपेंशन ज्वाइंट बढ़ गए हैं। एक्सपेंशन ज्वाइंट का गैप 20 से 80 एमएम तक होना चाहिए, इससे भारी वाहनों के निकलने पर पुल को नुकसान नहीं पहुंचता है लेकिन यह गैप बढ़कर 90 एमएम से अधिक हो गया है। इसके चलते आरओबी को बंद कर दिया गया है।
दो दिन बंद रह सकता है आरओबी, एक लेन से निकाले जा रहे वाहन
आरओबी के एक्सपेंशन ज्वाइंट को सही करने के लिए एक लेन बंद की गई है, यह लेन एक दो दिन बंद रह सकती है। ऐसे में एक लेन से ही वाहनों को निकाला जाएगा।