आगरालीक्स ..(Agra Traffic Update )…आगरा में परिक्रमा के लिए किए गए डायवर्जन से पूरे शहर में जाम। एमजी रोड से लेकर कनेक्टिंग रोड पर लोग जाम में फंसे, देख लें रूट डायवर्जन।

आगरा में रविवार शाम से शिवर मंदिरों की परिक्रमा शुरू हुई, शाम चार बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया। शिव मंदिरों के रास्ते को बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे के बाद परिक्रमार्थियों की संख्या कम होने लगी है। इसके साथ ही सुबह सुबह लोग अपने कार्यालय जाने के लिए निकले, इससे वाहनों का दबाव बढ़ गया।
एमजी रोड सहित अन्य मार्गों पर लगा जाम
वाहनों की संख्या बढ़ने और शिव मंदिरों के मार्ग पर रूट डायवर्जन होने से जाम लग गया है। बड़ी संख्या में लोग जाम में फंसे हुए हैं, निकलना मुश्किल हो रहा है।

