
सोमवार को विवि के पालीवाल परिसर में सत्येंद्र की शोक सभा में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि विवि के हालात अच्छे नहीं है। कॉलेज संचालक गुंडई कर रहे हैं और विवि के लोग उन्हें शह दे रहे हैं।
वहीं शोक सभा के बाद कुलपित प्रो. मोहम्मद मुज्जमिल ने घोषणा की कि विवि के दीक्षांत समारोह में स्वर्गीय सतेंद्र सिंह स्मृति गोल्ड मेडल की शुरुआत की जाएगी। यह मेडल मेधावी छात्र को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के रस्ते पर चलते हुए सतेन्द्र सिंह ने अपने प्राण गंवाए हैं। पालीवाल परिसर में सतेन्द्र सिंह की एक प्रतिमा लगाई जाएगी, जिससे ईमानदारी के पथ पर चलने की हर किसी को प्रेरणा मिल सके।
कुलपति ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही सतेन्द्र कुमार के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था यूनिवर्सिटी द्वारा निशुल्क कराई जाएगी।
कर्मचारी संघ और शिक्षकों ने कर्मचारी सत्येंद्र सतेन्द्र कुमार के परिवार को एक दिन का वेतन देंगे। आवासीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष शरद उपाध्याय ने सतेन्द्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आवासीय शिक्षक संघ की ओर से सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार को दिए जाने की घोषणा की।
Leave a comment