Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन Agra University took action on three colleges for copying#agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़

Agra University took action on three colleges for copying#agranews

205

आगरालीक्स…(29 July 2021 Agra News) आगरा के तीन कॉलेजों में पकड़ी गई खुलेआम नकल. एक ने आफर की नोटों की गड्डी. अब तीनों पर बड़ा एक्शन.. पढ़ें कौन से हैं कॉलेज

तीनों में बेखौफ हो रही नकल
इस समय आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर​ विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं. नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों में विवि की ओर से सचल दल भेजे जा रहे हैं. इसके बावजूद नकल माफिया बेखौफ होकर नकल कराते हुए मिले. बुधवार को तीन परीक्षा केंद्र ऐसे मिले जहां बेखौफ होकर नकल कराई जा रही थी. विवि का फ्लाइंग स्क्वॉयड जब यहां पहुंचा तो बेखौफ और अव्यवस्थाओं के बीच नकल कराई जा रही थी. निरीक्षण को पहुंचे दल ने इनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए सचल दल के सचिव को इसकी रिपोर्ट भेजी है. जिसके बाद इन तीनों ही कॉलेजों पर बड़ा एक्शन लिया जा रहा है.

इन ​तीन कॉलजों में मिली नकल
कृष्णा कॉलेज, बमरौली कटारा आगरा
बोहरे नारायण सिंह आर्य महाविद्यालय, गढ़ी खांडा बल्देव
ममता डिग्री कॉलेज जलेसर रोड

तीनों कॉलेज डिबार पर, बदलेंगे तीनों के केंद्र
बुधवार को इन तीनों ही कॉलेजों में सचल दल ने खुलेआम हो रही नकल पड़ी तो अब इन तीनों ही कॉलेजों को डिबार किया जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो, इसलिए तत्काल रूप से केंद्र बदला नहीं गया है. आगामी परीक्षा के दिन इन केंद्रों पर सचल दल तीनों ही पालियों में तैनात रहेंगे. यहां नोटिस चस्पा कर परीक्षार्थियों को केंद्र के बदलाव की जानकारी दी जाएगी. आसपास के कॉलेजों में इन कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे, जिससे किसी परीक्षार्थी की परीक्षा जानकारी के अभाव में न छूटे.

नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी
प्रो. आलोक कुमार राय ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि सभी जगह नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी. सचल दल लगातार कॉलेजों का निरीक्षण कर रहे हैं. जहां भी अनियमितता मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गाड़ी में डाली थी नोटों की गड्डी
बता दें कि सचल दल ने बोहरे नारायण सिंह आर्य महाविद्यालय और ममता डिग्री कॉलेज में चेकिंग की थी और यहां अव्यवस्थाओं के बीच नकल खुलेआम कराई जा रही थी. बाद में सचल दल की गाड़ी में नोटों की गड्डी भी मिली थी. प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि इस मामले में संबंधित कॉलेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए उड़नदस्ता प्रभारी से कहा गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

error: Content is protected !!