आगरालीक्स …(Agra News 5th July )आगरा में अनलॉक 3 में अनुमति के बाद भी सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स नहीं खुले हैं, जाने क्या है कारण, नहीं चलेगा नाइट शो।
आगरा में अनलॉक 3 में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्टेडियम सोमवार से खुल गए। मगर, आगरा के सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स नहीं खुले हैं। श्री टॉकीज, संजय टॉकीज बंद हैं, आगरा में 12 सिनेमा घर हैं। इसमें से दो से तीन ही खुले हैं।
पुरानी मूवी लगाई, दर्शकों का इंतजार
सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में पुरानी मूवी ही लगाई गई हैं। पहले दिन दर्शक भी बहुत कम रहे, सिनेमाघर संचालकों को दर्शकों का इंतजार है। दर्शकों की संख्या बढने पर नई मूवी लगाई जाएंगी।
अभी चलेंगी तीन ही शो
आगरा के सिनेमाघरों में फिलहाल 3 शो ही संचालित होंगे. ये शो दोपहर 12 से 3, फिर 3 से 6 और फिर शाम 6 से 9 बजे का ही शो संचालित होंगे. आगरा में अभी फिलहाल रात 9 बजे से कोरोना कफ्र्यू की पाबंदी है जिसके कारण नाइट शो फिलहाल आदेश के तहत बंद ही रहेंगे. इसके अलावा सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स सोमवार से शुक्रवार तक ही चलेंगे. अभी दो दिन की साप्ताहिक बंदी है जिसके कारण शनिवार और रविवार को सिनेमाघर बंद रहेंगे