आगरालीक्स .(Agra News 20th June)..आगरा में अनलॉक 3 के आज से नए नियम लागू हो गए, अब बाजार 14 घंटे खुलेंगे लेकिन बाजार सप्ताह में पांच दिन ही खोले जाएंगे। दो दिन की साप्ताहिक बंदी में कोई छूट नहीं दी गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में आगरा में बाजार बंद कर दिए गए थे, एक जून से बाजार अनलॉक किए गए। अब 21 जून से नई गाइड लाइन लागू कर दी गई हैं।
ये हैं नई गाइड लाइन
सभी बाजार सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगे
शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी लागू रहेगा, बाजार सोमवार से शुक्रवार तक ही खुलेंगे।
मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल जाएंगे, रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता से ही खुलेंगे
शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी में आवश्यक सेवाएं ही चालू रहेंगी, डेयरी, सब्जी फल की दुकानें खुली रहेंगी
ये बंद रहेंगे
जिम, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल और स्टेडियम अभी बंद रहेंगे
छात्रों के लिए स्कूल, कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे।