आगरालीक्स.. आगरा में 24 घंटे के प्रतिबंध में लोगों से बेवजह बाहर निकलने से मना किया गया, जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की गई, बाजार बंद रहे।
आगरा में अनलॉक 4 के पहले रविवार को बाजार बंद रहे, लोगों से घर से बाहर बेवजह ना निकलने की अपील की गई। भगवान टॉकीज, एमजी रोड सहित शहर में जगह जगह पुलिस ने बैरियर लगाकर चैकिंग की, बाहर निकलने वाले लोगों से कारण पूछा, हेलमेट और मास्क ना होने पर कार्रवाई की।
बाजार रहे बंद, मेडिकल स्टोर खुले रहे
रविवार को सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे, लोग भी घरों से बाहर बहुत कम निकले, रविवार को बाजार में किसी भी तरह की दुकान नहीं खुली। मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल खुले रहे, यहां मरीजों की भीड रही।