Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Unlock New Update: Malls and restaurants will open from June 21…know some other relief#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Unlock New Update: Malls and restaurants will open from June 21…know some other relief#agranews

251

आगरालीक्स…(15 June 2021 Agra News) आगरा में 21 जून से खुल जाएंगे मॉल और रेस्टोरेंट. और क्या—क्या खुलेगा, क्या नियम होगा और नाइट कर्फ्यू को लेकर क्या निर्णय लिया गया. ये बोले व्यापारी….

अनलॉक 2 को लेकर प्रदेश सरकार का निर्णय
कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर काबू पाने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा अनलॉक के जरिए लोगों को राहत देना शुरू कर दिय गया है. आगरा सहित पूरे प्रदेश में एक जून से बाजार अनलॉक हो गए हैं. अभी बाजारों को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खोलने की परमीशन है. इसके अलावा शाम सात बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू के अलावा दो दिन की साप्ताहिक बंदी के नियम जारी किए हैं. लेकिन नये आदेशों के तहत अब सरकार 21 जून से लोगों को और राहत देने जा रही है. मंगलवार को प्रदेश सरकार ने टीम 9 के साथ बैठक कर अनलॉक में और राहत देने का फैसला लिया है. ये आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे.

21 जून से ये मिलेगी राहत

  1. सभी प्रकार के बाजार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खोले जा सकेंगे.
  2. 21 जून से आगरा में रेस्टोरेंट भी खुल जाएंगे, लेकिन 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ ही ये रेस्टोरेंट संचालित होंगे.
  3. 21 जून से आगरा में मॉल भी खरीदारों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है. यहां भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी लागू रहेगी.
  4. रात को 9 बजे से सुबह 7 बजे तक आगरा में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.
  5. साप्ताहिक बंदी एक दिन की हो सकती है, हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
  6. बाजारों में दुकानदार और ग्राहकों को मास्क अनिवार्य है. इसके अलावा सोशल डिस्टेसं का भी ध्यान रखना जरूरी है.
  7. थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन भी अनिवार्य होगा
  8. कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी
  9. अधिक से अधिक व्यापारियों को टीकाकरण कराना जरूरी होगा.

जानिए क्या बोले व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक
आगरा में बाजार बंदी रात नौ बजे तक किए जाने पर आगरा के रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके नैयर का कहना है कि सरकार का ये सकारात्मक कदम है. बाजारों की बंदी नौ बजे तक किया जाना अच्छा निर्णय है. इससे व्यापारियों को बहुत राहत मिलेगी. दोपहर के समय गर्मी होने के कारण अधिकतर कस्टमर शाम होने के बाद ही निकलता है. ऐसे में उनके पास भी खरीदारी करने का मौका होगा.

संजय प्लेस में कैफे चलाने वाले पुल्कित गुप्ता का कहना है कि रेस्टोरेंट को खोलने का निर्णय बहुत अच्छा है. सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उनका पूरा पालन किया जाएगा.

सदर में जियानी आईस्क्रीम पार्लर चलाने वाले शशांक वाष्र्णेय का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल् का पालन करते हुए बाजार खोले जाएं जिससे दोबारा संक्रमण न फैले और लॉकडाउन या कर्फ्यू की जरूरत न पड़े

La Pino’z Pizza के संचालक शोभित बंसल का कहना है कि रेस्टोरेंट्स में अभी तक होम डिलीवरी चल रही थी लेकिन अब 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ हम रेस्टोरेंट्स खोल सकेंगे. सरकार का ये निर्णय अच्छा व सकारात्मक है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!