आगरालीक्स.. (Agra News 18th July)आगरा में हाईटैक सिक्योरिटी और पुलसिंग,मणप्पुरम से 19 किलो सोना और 6 लाख कैश लूटकर भागते बदमाश दो घंटे में पुलिस मुठभेड में ढेर.
आगरा में शनिवार दोपहर 2 .15 बजे गोल्ड लोन कंपनी मणप्पुरम, सेंट्रल बैंक रोड कमला नगर में गोल्ड लोन लेने के बहाने तीन बदमाश पहुंचे, इसके बाद उनके दो और साथी आ गए। बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी, मैनेजर और कर्मचारियों को कैबिन में बंधकर बनाकर स्ट्रोग रूम खुलवाया और बैग में 19 किलोग्राम सोना और छह लाख कैश भर लिया। 2. 40 बजे 19 किलोग्राम सोना और नौ लाख कैश लूटकर बदमाश पफरार हो गए। 2. 45 बजे ,मणप्पुरम में एक ग्राहक पहुंचा, उसने कर्मचारियों को बंधक बने हुए देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस को कर्मचारियों ने बताया कि गोल्ड के बॉक्स में लगा हुआ है जीपीएस, स्मार्ट पुलिसिंग हुई शुरू
दोपहर तीन बजे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की, कर्मचारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए गोल्ड के हर बॉक्स में जीपीएस लगाते हैं, जिससे चोरी और लूट न हो सके। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बदमाश गोल्ड के 12 बॉक्स लूट कर ले गए, इसमें से 10 में जीपीएस लगा हुआ था। स्मार्ट पुलिसिंग के तहत मणप्पुरम कंपनी के हेड आपिफस में संपर्क किया गया, जीपीएस की आईडी और पासवर्ड लिया गया।
4. 15 बजे मुठभेड में दो बदमाश पुलिस ने पकड लिए
पुलिस ने जीपीएस के माध्यम से लोकेशन चेक की, बदमाशों ने बैग में गोल्ड के बॉक्स रख लिए थे, बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर की तरफ आने लगी, एत्मादपुर पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। बदमाश एत्मादपुर से होते हुए खंदौली की तरफ चल दिए, पुलिस उनके पीछे पीछे चल रही थी।
पुलिस से हुई मुठभेड, दो बदमाश की हुई मौत
बाइक सवार दो बदमाश एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर खैरानी मेडिकल स्टोर के पास रुक गए, पुलिस ने उन्हें घेर लिया, पुलिस को देख बदमाश मेडिकल स्टोर के अंदर घुस गए। पुलिस ने शटर खुलवाया, दोनों तरफ से पफायरिंग हुई और मनीष पांडेय निवासी जैननगर थाना उत्तर फीरोजाबाद व निर्दोष कुमार निवासी कनहरा कबरई थाना मटसेना फिरोजाबाद घायल हो गए। उन्हें पीएचसी और उसके बाद रात को एसएन में लेकर पहुंचे,दोनों की मौत हो गई।