आगरालीक्स …..आगरा में 11 साल की छात्रा गायब, मंदिर से घर लौट रही थी छात्रा, पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी। सीसीटीवी आया सामने।
आगरा के ख्वासपुरा में विजय सिंह कुशवाह अपनी पत्नी रेनू, तीन बेटी और एक बेटे के साथ रहते हैं। 11 साल की बेटी सावन के महीने में हर रोज सुबह और शाम पास के ही मंदिर में पूजा करने के लिए जाती थी। गुरुवार शाम को वह अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। रात भर परिजन छवि की तलाश में जुटे रहे, छवि का कोई पता नहीं चला।
सीसीटीवी में घर की तरफ आती हुई दिखाई दी छवि
परिजनों ने सुबह पुलिस को सूचना दी, पुलिस की चार टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी चेक किए गए। एक सीसीटीवी में छवि मंदिर से घर लौटती हुई दिखाई दे रही है, सीसीटीवी में जिस जगह तक छवि दिखाई दे रही है उससे कुछ ही दूरी पर घर है लेकिन घर नहीं पहुंची। घर के पास का कोई सीसीटीवी नहीं है। पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने छवि की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं।