Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra Video News : 52 passengers travel in two days in Agra Metro #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Video News : 52 passengers travel in two days in Agra Metro #agra

215

आगरालीक्स… आगरा में मेट्रो में दो दिन में 52 हजार यात्रियों ने सफर​ किया, दिल्ली मेट्रो की तरह से स्टेशन और मेट्रो के अंदर का नजारा दिखाई देने लगा है। मगर, यह कब तक। ( Agra Metro Today Update )


आगरा में सात मार्च से आगरा मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। मनकामेश्वर मंदिर से ताजमहल पूर्वी गेट तक छह स्टेशन के बीच में आगरा मेट्रो चलाई जा रही है। सात और आठ मार्च यानी दो दिन में आगरा मेट्रो से 52 हजार यात्री सफर कर चुके हैं, पहले दिन सात मार्च को 21 हजार और आठ मार्च को 31 हजार यात्रियों ने आगरा मेट्रो से यात्रा की। आगरा मेट्रो के स्टेशन और मेट्रो के अंदर का नजारा बदलने लगा है, सीटों पर यात्रियों के बैठने के साथ ही खड़े होकर भी यात्रा लोग कर रहे हैं। ( Agra Metro route & Timing )


10 से 20 रुपये है किराया ( Agra Metro passenger travel )
आगरा मेट्रो मनकामेश्वर से ताजमहल पूर्वी गेट तक छह किलोमीटर में आगरा मेट्रो का किराया न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 20 रुपये है। सुबह छह से रात 10 बजे तक मेट्रो चलाई जा रही है, चार मेट्रो चल रही हैं और 300 के करीब मेट्रो के फेरे हो रहे हैं।


आगरा मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेट करने की प्रक्रिया ( Agra Metro birthday celebrate )
आगरा मेट्रो के उप महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्रा ने बताया कि अगर आप भी आगरा मेट्रो में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम तीन दिन पहले सूचित करना होगा. बर्थडे सेलिब्रेशन की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा यह जानकारी भी पहले देनी होगी कि कुल कितने लोग समारोह में शामिल होंगे. इस फीस के तहत मेट्रो के एक कोच में बैलून्स आदि की डेकोरेशन की जाएगी. ​500 रुपये फीस के अलावा अगर आप अपने साथ जितने भी लोग सेलिब्रेशन के लिए ले जा रहे हैं, उन सभी की टिकट लगेगी. चलती ट्रेन में बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा. बर्थडे में 60 से अधिक व्यक्तियों को साथ ले जाने पर आपको पूरा कोच उपलब्ध कराया जा सकता है.

अगर आप 10—15 लोग ही अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रेन कोच के अंदर एक निर्धारित जगह बना दी जाएगी जिसमें आप बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. उस स्थान पर किसी अन्य को नहीं आने दिया जाएगा. नियम के तहत मेट्रो रेल के अंदर आप केक, कोल्ड ड्रिंक्स व पानी के आलवा अन्य सामान साथ नहीं रख सकेंगे. चूंकि मेट्रो ट्रेनों के अंदर खाने पीने की चीजों की अनुमति नहीं है लेकिन परिवार के सदस्यों और दोस्तों को केक के साथ फोटो खींचने की अनुमति दी जाएगी. केक काटना और खाना मेट्रो परिसर में निर्दिष्ट स्थानों पर किया जा सकता है.आगरा मेट्रो के उप महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्रा ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पूरा कोच बुक कराना चाहता है तो यह सुविधा भी मिलेगी. इसकी जानकारी सप्ताहभर पहले देनी होगी. इसके अलावा प्री वेडिंग शूट के लिए 10 हजार रुपये फीस रखी गई है जो कि 4 घंटे के लिए होगा. इन चार घंटों में शूटिंग की जा सकती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!