आगरालीक्स …आगरा में मुकदमा दर्ज होने के बाद राधास्वामी सत्संग सभा ने रास्ते, नहर से कब्जा हटाना शुरू, प्रशासन ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम, वीडियो के लिए क्लिक करें
आगरा के जगनपुर और खासपुर में रास्ते, नहर, बिजलीघर, खेल के मैदान पर गेट और बाउंड्रीवॉल लगाकर कब्जा करने के आरोप में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहसीलदारों द्वारा राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष को सात दिन में कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया है।
खड़जा हटाना किया शुरू
नोटिस मिलने के बाद सत्संग सभा द्वारा पोइया घाट पर गेट लगाकर बनाए गए खड़ंजा को हटाना शुरू कर दिया है। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी का कहना है कि सात दिन बाद सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद भी सभी जगह से कब्जा नहीं हटा तो उसे पुलिस प्रशासन की टीम को साथ लेकर हटाया जाएगा और हर्जाना भी वसूला जाएगा।
भू माफिया घोषित करने की होगी सिफारिश
सत्संग सभा द्वारा किए गए अवैध कब्जे को देखते हुए तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक में पदाधिकारियों को भू माफिया के रूप में चिन्हित करने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।
डूब क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाएगा एडीए
वहीं, पेाइया घाट पर यमुना के डूब क्षेत्र में निर्माण पर एनजीटी के आदेश पर सिंचाई विभाग ने एडीए को अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब एडीए द्वारा डूब क्षेत्र से कब्जा हटाया जाना है। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का मीडिया से कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।