Tuesday , 28 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Video News: A huge Nagar Kirtan will be organised in Agra on Sunday…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Video News: A huge Nagar Kirtan will be organised in Agra on Sunday…#agranews

369

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में रविवार को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन. माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा गुरु का ताल तक जाएगा. गुरु ग्रंथ साहिब की आकर्षक पालकी व सिख मार्शल आर्ट गतका होगा मुख्य आकर्षण..

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पूर्व 14 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन आगरा में किया जा रहा है इस वर्ष नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर समाप्त होगा। शुक्रवार को गुरुद्वारा माईथान में नगर कीर्तन की विस्तृत जानकारी देने के साथ सिख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान ओर गुरुद्वारा गुरु का ताल के साथ-साथ आगरा के समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख संस्थाओं के पदाधिकारी ने आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।

नगर कीर्तन का आयोजन कर रही श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह ने कहा नगर कीर्तन रविवार 14 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे गुरुद्वारा माईथान से प्रारंभ होगा । जिसकी शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को शानदार फूलों से सजी पालकी में विराजमान करने के साथ होगी। नगर कीर्तन के सबसे आगे नौजवान दो पहिया वाहनों के साथ चलेंगे जिनके पीछे दर्जन भर घोड़े का एक जत्था होगा जिस पर हाथों में निशान साहिब लिए सिंह सवार होंगे। हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा में स्थान से प्रारंभ होकर घटिया चौराहा एमडी जैन हरी पर्वत चौराहा स्पीड कलर लैब से मुड़कर आरबीएस चौराहे से मास्टर प्लान होते हुए खंदारी पहुंचेगा यहां से नगर कीर्तन सर्विस रोड पर होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से लोहे वाले फ्लावर को पार कर बाईपास के दूसरी और के सर्विस लेन पर आएगी और सीधे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाकर समाप्त होगा

गुरुद्वारा गुरु का ताल के ग्रंथी अजायब सिंह टीटू और महंत हरपाल सिंह ने बताया नगर कीर्तन में गुरुद्वारा गुरु का ताल के रंजीत अखाड़े के वीर सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे और विभिन्न तरह के शास्त्रों का इस्तेमाल करते हुए युद्ध कला के कई हैरत अंगेज करतब का भी प्रदर्शन करते नजर आएंगे। दलजीत सिंह सेतिया ने बताया हर वर्ष की तरह पालकी के आगे गुरु पंथी के दास संस्था के सदस्यों के साथ-साथ अनेक महिला पुरुष नंगे पैर पूरे नगर कीर्तन मार्ग में झाड़ू की सेवा देने के साथ-साथ पानी का छिड़काव और पुष्प वर्षा करते हुए सेवा और आस्था का एक अनूठा संगम प्रदर्शित करेंगे। पालकी के आगे पंज प्यारेऔर निशानची साहिबान भी रहेंगे।

मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के लिए महिला व पुरुषों के लिए ड्रेस कोड तैयार किया गया है जिसके तहत सभी पुरुष सफेद कुर्ता पजामा या पैंट शर्ट पहने और नीली या केसरी रंग की पगड़ी बांधे।इसी तरह से महिलाओ से सफेद सूट पर नीली या केसरी चुन्नी ओड़कर नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की गई है। वीर महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सभी गुरुद्वारा कमेटी अपने जत्थे व संगत को लेकर समय से नगर कीर्तन में पहुंचे। नगर कीर्तन का संचालन व्यवस्था देख रहे सेवादार जिस क्रम में गुरुद्वारों को नगर कीर्तन में शामिल कराये उसी क्रम में वे नगर कीर्तन में शामिल हो ना की स्वयं को आगे पीछे किए जाने की जद्दोजहद करें।
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने प्रशासन से पूरे मार्ग में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें जाने की मांग की है।
नगर कीर्तन में इस वर्ष कई झांकियां भी निकल जाएगी ।जिसमें तीन प्रमुख झांकियां नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज व उनके तीन सिख भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की शहादत को दर्शाती नजर आएंगी।

इसके अलावा कई स्कूली बच्चे सिख संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चलेंगे और पंजाब से आया हुआ बैकपाईपर बैंड व स्थानीय बैंड भी नगर कीर्तन को और अधिक आकर्षक और विशाल बनाएंगे। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए पूरे मार्ग में कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं व स्थानीय निवासियों की ओर से मंच बनाए जा रहे हैं तो वही खाने पीने के अनेक तरह के स्टॉल भी नगर कीर्तन मार्ग और गुरुद्वारा गुरु का ताल में लगाएं जा रहे हैं।
पोस्टर विमोचन के दौरान,इंदरजीत सिंह गुजराल.जगदीप सिंह साहनी,हरजोत सिंह साहनी, श्याम भोजवानी,लक्की सेतिया,पाली सेठी, प्रवीन अरोङा ,वीरेंद्र सिंह वीरे,हर्षपाल सिंह सेठी बबलू अर्शी,राना रंजीत सिंह रविन्द्र ओबराय,रजिंदर पाल सिंह,अवतार सिंह. हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह रौनक वाधवा,रघुबीर सिंह,जीतू बागङी ,सतविंदर सिंह ,संनी अरोङा, बादल.छोटा जूगनू ,बाबा चुरकी,रछपाल सिंह मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ....

टॉप न्यूज़

Agra News: Jaya Kishori described the incarnations of Narayana on the second day Bhagwat Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…संगत शकुनी जैसी खराब हो तो श्रीकृष्ण भी नहीं भाते. आगरा में...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

टॉप न्यूज़

Delhi Gate, Agra: Babu Gulabrai Marg has been closed off from the intersection…#garanews

आगरालीक्स…दिल्ली गेट पर रास्ता हुआ बंद. बीच चौराहे पर शुरू हुई खुदाई....

error: Content is protected !!