आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में सत्तो लाला फूड कोर्ट में लगी भीषण आग, भयावह रूप आग का…फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
आगरा के कोठी मीना बाजार के सामने सत्तो लाला फूड कोर्ड है। रविवार शाम को सत्तो लाला फूड कोर्ड में लोग खाना खाने पहुंचे थे, कर्मचारी उन्हें खाना परोस रहे थे और फूड कोर्ड के बाहर ही बनी किचिन में खान बन रहा था।
चिमनी में लगी आग, फूड कोर्ट को चपेट में लिया
किचिन में लगी चिमनी में अचानक से आग लग गई, चिमनी से आग की लपटें उठने लगी, कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक चिमनी से उठी आग फूड कोर्ट में फैलने लगी, पहली मंजिल पर आग फैल गई। आग की लपटें उठते ही खाना खाने पहुंचे लोग भाग कर बाहर निकल आए, कर्मचारी भी बाहर आ गए। कुछ ही देर में सत्तो लाल फूड कोर्ट आग की लपटों से घिर गया।
एसी में ब्लास्ट से तेज आवाज, दहशत में आए लोग
आग की लपटें तेज होने के साथ ही फूड कोर्ट में लगे एसी में प्लास्ट होने लगे, तेज आवाज से कर्मचारियों के साथ ही आस पास की कोठी में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। लोग कोठी से बाहर निकल आए, सड़क पर भी लोग दूर खड़े हो गए कोई भी आग पर काबू पाने की कोशिश नहीं कर सका।
एटीएम तक पहुंची आग
सत्तो लाला फूड कोर्ट के बगल में एटीएम भी है, आग की लपटें एटीएम तक पहुंच गई। एटीएम के पीछे ही बैंक भी है। आग लगने की सूचना पर पहुंची, दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फूड कोर्ट का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गया।