आगरालीक्स…आगरा में चलती ट्रेन से गिरा युवक. लहूलुहान होकर तड़प रहा था, पुलिस ने तत्काल एसएन में कराया भर्ती…वीडियो आया सामने
आगरा पुलिस का सूचना मिलने के बाद तुरंत एक्शन लेने और घायल मदद को सहायता देने का सराहनीय काम सामने आया है. रविवार को थाना किरावली अंतर्गत मिढ़ाकुर चौकी प्रभारी अनुज कुमार को सूचना मिली कि ग्राम बडौदा सदर के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है.सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी द्वारा मय फोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति के बहते रक्त को मौके पर ही कपड़े से बांधकर नियंत्रित किया गया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे अपने निजी वाहन से ले जाकर तत्काल एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकी. प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.