आगरालीक्स…देखें वीडियो, ताजमहल में पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला. भागते नजर आए पर्यटक. मच गई अफरातफरी
आगरा के ताजमहल में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मुख्य स्मारक के पास मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पर्यटक भागते हुए और बचते हुए नजर आए. इस दौरान कुछ पर्यटकों को मधुमक्खियों ने डंक भी मार दिया. मधुमक्खियों का छत्ता मुख्य मकबरे पर मेहमानखाना की तरफ मेहराब में लगा हुआ था, जहां से अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.