आगरालीक्स.. ( Agra Loksabha election 2024 ) आगरा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने नामांकन किया, भीड़ और नामांकन का तरीका देखें, वीडियो।
आगरा में गुरुवार को कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए भाजपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशी पहुंचे। फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार चाहर और कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने नामांकन किया।
प्रतापपुरा पर भाजपा प्रत्याशी ने की सभा
फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने प्रतापपुरा स्थित द रमाडा ग्रांड में सभा की, इसके बाद नामांकन के लिए एमजी रोड होते हुए जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने नामांकन किया, प्रस्तावक के रूप में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया रहीं।

साइकिल से साईं की तकिया से कलक्ट्रेट तक पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी
वहीं, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार साइकिल से साईं की तकिया से कलक्ट्रेट तक पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा किया।