Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra Video News : Carpet businessman 35 year old son burnt alive, Wife & Daughter in Australia#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Video News : Carpet businessman 35 year old son burnt alive, Wife & Daughter in Australia#agra

318

आगरालीक्स…Video .. आगरा की रूह कंपा देने वाली घटना, कोठी में कारपेट कारोबारी का इलकौता बेटा जिंदा जला, पिता को बाहर निकालने के बाद अंदर गया बेटा, आवाज लगाते रहे लोग। मां और बहन आस्ट्रेलिया में। ( Carpet businessman 35 year old son burnt alive, Wife & Daughter in Australia)


आगरा के सदर स्थित कावेरी कॉलोनी में कारपेट कारोबारी केजी ​वशिष्ठ की तीन मंजिला मोठी है। उनकी पत्नी अपनी बेटी के पास आस्ट्रेलिया में हैं। घर पर केजी वशिष्ठ और उनका 35 साल का इकलौता बेटा थे। गुरुवार रात को कारोबारी की तीन मंजिला कोठी में आग लग गई, आंख का धुआं कोठी में फैलने पर सांस लेने में परेशानी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें उठने और धुआं भरने पर भारत अपने पिता केजी वशिष्ठ को कोठी से निकालकर बाहर लाए। पड़ोसी से कहा कि पिता जी को देखना मैं दो मिनट में आया।


2 मिनट में आने की कहकर अंदर गए भारत, वापस नहीं लौटे
भारत दो मिनट की कहकर कोठी में अंदर घुस गए। वे कोई सामान निकालने के लिए अंदर गए थे लेकिन तब तक आग की लपटें और तेज हो गईं। रसोई में रखा सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। इससे कॉलोनी के लोग भी दहशत में आ गए। आग की लपटें तेज होती गईं। भारत बाहर नहीं आए तो लोगों ने आवाज लगाना शुरू किया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आग की लपटें तेज होने के कारण कोई अंदर जाने का साहस भी नहीं दिखा सका। कुछ ही देर में पूरी कोठी आग की लपटों से घिर गई। बाहर खड़े लोग आवाज लागते रहे।


आग में जिंदा जल गया बेटा
स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में समस्या आई, करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाने के बाद भारत की तलाश की गई, उनके शरीर के कुछ हिस्से ही मिले, पूरा शरीर जल गया।


मंदिर के दीपक से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोठी में मंदिर बना रखा था, मंदिर में दीपक जलाया था। आशंका है कि दीपक से ही आग लग गई, आग रसोई तक पहुंचने के बाद बेकाबू हो गई और सिलेंडर में ब्लास्ट से आग पूरे घर में फैल गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!