Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Drug Department Raid On 14 Medicine Firm in Illegal sale of Codeine syrup, sample taken
बिगलीक्स

Agra Video News: Drug Department Raid On 14 Medicine Firm in Illegal sale of Codeine syrup, sample taken

348

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में देवेंद्र आहूजा से जुड़ी व पूर्व में कोडीन युक्त सीरप की बिक्री करने वाली 14 दवा की फर्मों पर औषधि विभाग के छापे, दवाओं के नमूने लिए, कई दवाओं की बिक्री पर रोक

यूपी में कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं अन्य नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के नशे के रूप में दुरूपयोग एवं इनके अवैध क्रय-विक्रय, भण्डारण व डायवर्जन को रोकने के लिए रोशन जैकब, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में शुक्रवार को आगरा की 14 दवाओं की फर्मों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आज शनिवार तक चली। देवेन्द्र आहूजा से जुड़ी हुई अथवा पूर्व में कोडीनयुक्त कफ सिरप के विक्रय में संलिप्त 14 फर्मों और उनके गोदामों को टीम ने खंगाला. जाँच के समय मैसर्स राजधानी ड्रग हाउस, मैसर्स जी. एस. मेडिको को छोड़कर अन्य किसी भी फर्म पर कोई भी कोडीनयुक्त कफ सिरप न तो भण्डारित पाया गया न ही पिछले दो वर्षों में इनके द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का लेन-देन किया जाना नहीं पाया गया। मैसर्स राजधानी ड्रग हाउस एवं मैसर्स जी. एस. मेडिको पर बहुत कम मात्रा में कफ सिरप भण्डारित पाया गया जिसके किसी प्रकार के अवैध विक्रय किये जाने के साक्ष्य नहीं मिले.

इन फर्मों की टीम ने की जांच

  1. मैसर्स जी.एस. मेडिको स्थित 16/335ए / 1, बेसमेन्ट, ग्राउण्ड, प्रथम व द्वितीय फ्लोर, शीतला गली, नियर चित्रा टॉकीज, थाना एम. एम. गेट, आगरा ।
  2. मैसर्स नीलकण्ठ मेडिकल ऐजेन्सी स्थित एस-8, श्री कृष्णा बिल्डकॉन, 8 /4/1, 8/4/4,8/26/2,8/26/4, 8/26/5, 8/26/6,8/26/7, द्वितीय तल, हींग की मण्डी, फाउन्टेन, जौहरी बाजार, आगरा ।
  3. मैसर्स मानविक मेडिकल ऐजेन्सी स्थित एस-24, प्रो0नं0-17/3, ग्राउण्ड फ्लोर, बाँके जीवन ज्योति कॉम्प्लैक्स, चिली ईंट रोड, घटिया आजम खाँ, आगरा।
  4. मैसर्स कोमल मेडिकल ऐजेन्सी स्थित शॉप नं0-ए-17, प्रथम तल, प्रो0 नं0-14/23/10, नवाबिया मार्केट,
    फाउन्टेन, आगरा।
  5. मैसर्स जय श्री राम फार्मा ब्रांच स्थित 16/335A/2, बेसमेन्ट शीतला गली, चित्रा टॉकीज के पास, आगरा ।
  6. मैसर्स जी. एस. फार्मा स्थित प्रो0नं0-8/565/8, बोहरे रामगोपाल मार्केट, फाउन्टेन, आगरा।
  7. मैसर्स एच.एम.जी. ड्रग हाउस, 24, मुबारक महल, फाउन्टेन, जौहरी बाजार, आगरा।
  8. मैसर्स मनु फार्मा स्थित 8/570/2, फाउन्टेन, हींग की मण्डी, जौहरी बाजार, आगरा ।
  9. मैसर्स श्री जी फार्मा स्थित शॉप नं0-28/ए, 14/23, नवाबिया मार्केट, फाउन्टेन, आगरा।
  10. मैसर्स रश्मि मेडिको स्थित 07, झूलेलाल मार्केट, फाउन्टेन, आगरा।
  11. मैसर्स रजत फार्मा स्थित 06, झूलेलाल मार्केट, फाउन्टेन, आगरा।
  12. मैसर्स राजधानी ड्रग हाउस स्थित 2/2, प्रथम तल, मुबारक महल, फाउटेन, आगरा।
  13. मैसर्स विजय मेडिकल ऐजेन्सी स्थित शॉप नं0-7, ग्राउण्ड फ्लोर, प्रो0नं0-8/566/1-7/जी-7, मुबारक महल एक्सटेंशन, हींग की मण्डी, फाउन्टेन, आगरा ।
  14. मैसर्स महेश फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर स्थित ग्राउण्ड एण्ड फर्स्ट फ्लोर, प्रोपर्टी नं0-14/124ए/1-7, कम्मूटोला, फाउन्टेन
इन फर्मों की भी हुई जांच

  1. मैसर्स ओक्विक लाइफ साइंसेज स्थित एफ-553, कमला नगर, आगरा एवं गोदाम स्थित 32/1/13/1, बेसमेन्ट, तकिया लाल मस्जिद, बाई पास रोड, दयालबाग, आगरा की जाँच की गयी। उक्त फर्म की स्वामिनी के परिवारीजन की पूर्व फर्म मै0 कृष्णा ऐजेन्सीज द्वारा नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के अवैध क्रय- विक्रय में संलिप्तता पायी गयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा परिवारीजनों को गिरफ्तार किया गया था। जाँच के दौरान उक्त फर्म पर नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों का क्रय-विक्रय एवं भण्डारण होता नहीं पाया गया । फर्म से एक संदिग्ध औषधि का नमूना जाँच एवं विश्लेषण हेतु एकत्र किया गया ।
  2. मैसर्स एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स प्रा० लि० स्थित प्लॉट नं0 एफ-140, 2nd फ्लोर, न0नि0नं0-32ए,/एफ- 140, कमला नगर, दयालबाग, आगरा। इस फर्म की जनपद आगरा में 08 अन्य सहयोगी कम्पनियाँ हैं जिनमें से 04 फर्में मैसर्स एलोसेफ फार्माकेयर प्रा० लि0, मैसर्स मेडिजोन ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर प्रा० लि0, मैसर्स एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स, मैसर्स अमित मेडिकल ऐजेन्सी इसी पते पर स्थित हैं। अन्य फर्म मैसर्स बी. एम. प्रेम मेडिकेयर एण्ड फार्मास्यूटिकल्स प्रा० लि०, मारूति प्लाजा, संजय प्लेस, आगरा में स्थित है, मैसर्स मेडिजोन फार्मास्यूटिकल्स, रमन टॉवर, संजय प्लेस, आगरा पर स्थित है, मैसर्स अमित मेडिसिन कॉर्नर, गोगिया मार्केट, फव्वारा, आगरा में स्थित है। इसके अतिरिक्त अन्य एक फर्म मैसर्स कार्तिक मेडिकल स्टोर, जो कि फुटकर विक्रेता फर्म है, बी.एम. हॉस्पीटल, कमला नगर, आगरा में स्थित है। इन कम्पनियों के चार गोदाम भी हैं जिनमें से तीन गोदाम बी. एम. प्रेम मेडिकेयर एण्ड फार्मास्यूटिकल्स प्रा० लि०, मैसर्स एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स तथा मैसर्स अमित मेडिकल ऐजेन्सी, खसरा नं0-50, मौजा कलवारी, सिकन्दरा, आगरा में स्थित हैं तथा एक अन्य गोदाम मेडिजोन फार्मास्यूटिकल्स, मारूति प्लाजा, संजय प्लेस, आगरा में स्थित है। रिटेल फर्म को छोड़कर अन्य सभी फर्मों एवं गोदामों की जाँच की गयी, जिनमें से कई फर्म न के बराबर व्यापार किया जा रहा है। यह भी संज्ञान में आया कि मैसर्स एलोसेफ फार्माकेयर प्रा० लि० द्वारा विक्रीत Kenacort-40 Inj. राजस्थान में स्पूरियस पाया गया। इस औषधि को मैसर्स एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स प्रा० लि० द्वारा मैसर्स जय श्री राम फार्मा, फाउन्टेन, आगरा से क्रय कर मैसर्स एलोसेफ फार्माकेयर प्रा०लि० को विक्रय किया गया था। इस औषधि को मिलाकर मौके से सभी गोदामों से मिलाकर कुल 05 संदिग्ध औषधियों के नमूने एकत्रित किये गये। स्पूरियस औषधि के सम्बन्ध में अग्रिम विवेचना जारी है।
  3. मैसर्स माधव कृपा ऐजेन्सी, शॉप नं0-2, थर्ड फ्लोर, प्रोपर्टी नं0-14/22/1-10, गोल्डन पैलेस, हॉस्पीटल रोड, फाउन्टेन, आगरा की भी जाँच की गयी। जाँच के दौरान कोल्ड तापमान (रेफ्रिजरेटर अथवा कोल्ड रूम में) में भण्डारित किये जाने वाली औषधियाँ Abhaytox 0.5 ml Inj. B/N- KN25035, Abhaytox-0.5 ml Inj. B/N- KN25069, Abhaytox 0.5 ml Inj. B/N- KN25070, Syntocinon inj. B/N- 25044SP बिना कोल्ड चैन मैन्टेन किये भण्डारित पायी गयीं, जिन्हें प्रपत्र- 15 पर अग्रिम आदेशों तक व्ययन करने हेतु रोका गया। तत्क्रम में क्षेत्रीय औषधि निरीक्षक द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

जांच टीम में ये रहे मौजूद
जांच टीम में डा. अखिलेश कुमार जैन, सहायक आयुक्त (औषधि), मुख्यालय, वैभव बब्बर, औषधि निरीक्षक, मुख्यालय-लखनऊ, आशुतोष मिश्रा, औषधि निरीक्षक-गाजियाबाद, अनुरोध कुमार, औषधि निरीक्षक- एटा, श्री दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक-मैनपुरी, श्री देशबन्धु विमल, औषधि निरीक्षक- फिरोजाबाद, श्री प्रेम पाठक, औषधि निरीक्षक- मथुरा तथा श्री कपिल शर्मा, औषधि निरीक्षक-आगरा द्वारा जनपद आगरा स्थित उन फर्मों की जाँच की गयी जिनकी पूर्व में या तो कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्तता पायी गयी थी अथवा इनका कोई कनैक्शन फेंसेडिल माफिया देवेन्द्र अहूजा से जुड़ा हुआ था तथा इसके अतिरिक्त उन फर्मों की भी जाँच की गयी, जिनके यहाँ नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के सम्बन्ध में अन्य प्रदेश की पुलिस द्वारा गिरफ्तारियाँ की गयी थीं ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!