आगरालीक्स… आगरा में डेली नीड्स की दुकान से उठ रहीं थी लपटें, कोठी में पहली मंजिल पर सो रहा था व्यापारी का परिवार। फोन पर पड़ोसी ने दी सूचना। कोठी से बाहर निकल कर भागा परिवार, वीडियो।
आगरा के आवास विकास सेक्टर 12 में मनीष गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं, भूतल पर जीएस डेली नीड्स की दुकान है। सोमवार सुबह लोग टहलने के लिए निकले, डेली नीड्स की दुकान से आग की लपटें उठ रही थी और धुआं निकल रहा था। मनीष गुप्ता अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे, उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं थी।
पड़ोसी ने फोन पर दी सूचना
टहलने गए पड़ोसी ने मनीष गुप्ता पर फोन किया, बताया कि उनकी दुकान में आग लग रही है। मनीष गुप्ता अपने परिवार के साथ कोठी से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी। धुआं भर गया था। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज हो गई। दमकल के आगे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर, तब तक दुकान जलकर स्वाह हो चुकी थी।
मॉडल शॉप में लगी आग
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के गांधी नगर में शिवा मॉडल शॉप है। रात में मॉडल शॉप में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गई। आग से मॉडल शॉप जलकर स्वाह हो गई।