आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो जाएंगी 60 दुकानें और होटल. पैमाइश और सीमांकन के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम…
आगरा के राजा की मंडी बाजार स्थित लाभचंद मार्केट पर बुलडोजर की आहट सुनाई देने लगी है. मार्केट में बनी 60 दुकानें और इनके ऊपर बना होटल ध्वस्त किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम यहां पैमाइश और सीमांकन करने के लिए पहुंची. अवैध निर्माणों की नाप—जोख की गई. इस दौरान पूरे बाजार में अफरातफरी और तनव का माहौल् बना रहा. पैमाइश के बाद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी जिसके बाद ध्वस्तीकरण का अंतिम निर्णय लिया जाएगा.मंगलवार सुबह राजस्व विभाग की टीम जैसे ही राजा की मंडी मार्केट में पैमाइश के लिए पहुंची. सारे दुकानार यहां जुट गए. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पीएसी बल को भी तैनात किया गया. इधर दुकानदार भी परेशान दिखाई दिए. डीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राजा की मंडी के लाभचंद मार्केट की पेैमाइश की जा रही है. अवैध निर्माणों का सीमांकन किया जा रहा है. पूरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
जानिए क्या है पूरा मामलाआगरा की राजा की मंडी बाजार में लाभचंद मार्केट है. इस मार्केट में नीचे 60 दुकानें बनी हुई हैं तो वहीं इन दुकानों के ऊपर होटल बना हुआ है. आरोप है कि यह मार्केट सड़क की जमीन पर बनाई गई है. इस अवैध निर्माण का मामला तब सामने आया जब दुकानदारों और पट्टाधारकों के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ. अवैध निर्माण का मामला सामने आते ही यह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. दुकानदार एएस सूरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. उनके अधिवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि यदि राजस्व रिकॉर्ड में यह मार्केट सड़क के रूप में दर्ज पाई जाती है तो इसे हर हाल में खाली कराया जाएगा और सार्वजनिक मार्ग बहाल किया जाएगा. राजस्व विभाग के अनुसार यह जमीन पहले धर्मचंद जैन को विशेष शर्तों पर पट्टे पर रहने के लिए दी गई थी. वर्तमान में उनके वारिसों का कब्जा बताया जा रहा है. आरोप है कि नगर निगम द्वारा पट्टा पहले ही निरस्त किया जा चुका है. इसके बावजूद दुकानदारों से भारी भरकम किराया वसूला जा रहा है.