आगरालीक्स…आगरा के पेट्रोल पंपों क्यों है जबरदस्त भीड़, क्या पेट्रोल खत्म हो रहा है, रेट बढ़ रहे हैं, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष से जानें असली कारण
आगरा में मंगलवार शाम से पेट्रोल पंपों पर जबरदस्त भीड़ लगने लगी है, शहर के साथ ही देहात में भी पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई है, जो लोग 100 से 200 रुपये की पेट्रोल डलवाते थे वे 500 रुपये की पेट्रोल डलवा रहे हैं। लोग कार के टैंक को फुल करा रहे हैं। रात साढ़े सात बजे तक शहर के बीचों बीच दिल्ली गेट, भगवान टॉकीज, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, प्रतापपुरा, मदिया कटरा से लेकर टेढ़ी बगिया स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। कई जगह पर वाहनों की लाइन लगने से जाम भी लग गया है, इसके चलते पुलिस लगानी पड़ी है।
पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह
हिट एंड रन के मामले में सजा और जुर्माना बढ़ाने के बाद से देश भर में ट्रक और बस चालकों ने हड़ताल कर दी है। मंगलवार शाम से अफवाह उड़ने लगी कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो सकता है, इसके बाद लोगों ने पेट्रोल पंपों की तरफ दौड़ लगा दी, दो घंटे में ही पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन का यह है कहना
पेट्रोल पंप एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने आगरालीक्स को बताया कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति ठीक हुई है। जिले में 125 पेट्रोल पंप हैं, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति मथुरा और एत्मादपुर से होती है। मथुरा और एत्मादपुर से पेट्रोल और डीजल के टैंकरों का आना बंद हो गया है। यही हाल रहा तो आगरा में अगले 48 घंटे में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो सकती है।
- 2 January 2024 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra Video News : Long que outside petrol pumps in Agra
- Know reason #agra
- आगरालीक्स…आगरा के पेट्रोल पंपों क्यों है जबरदस्त भीड़
- क्या पेट्रोल खत्म हो रहा है
- रेट बढ़ रहे हैं