आगरालीक्स ..( Agra Crime News ) आगरा में पानी की टंकी के पास युवक का शव मिला, दो साल पहले हुई थी शादी, वीडियो।
आगरा के कागरौल के बीसलपुर गांव में शुक्रवार सुबह पानी की टंकी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। पुलिस की जांच में युवक की शिनाख्त वीरेंद्र पुत्र निहाल सिंह के रूप में हुई है।
दो साल पहले हुई शादी
पुलिस पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि वीरेंद्र की दो साल पहले शादी हुई थी। युवक के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है युवक टंकी से कूदा है हालांकि इसकी जांच कराई जा रही है।