आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल पर कोरिया की महिला पर्यटक पर बंदर का हमला. हाथ पर काट खाया, खून निकलने पर बुरी तरह से रोयी पर्यटक. फिर नहीं देखने आई ताजमहल
आगरा में रविवार को पर्यटन की दृष्टि से शर्मसार करने वाली घटना आई है. अपने साथी के साथ आई कोरिया की एक महिला पर्यटक को ताज महल की सीढ़ियों के पास एक बंदर ने हमला कर काट खा लिया. बंदर ने महिला के हाथ पर काट खाया जिससे उसके हाथ से खून बहने लगा. अचानक बंदर के हमले और काट खाने से विदेशी महिला पर्यटक बुरी तरह से डर गई और जोर—जोर से रोने लगी. एएसआई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे शांति मांगलिक अस्पताल भेज दिया. शर्मसार करने वाली बात ये है कि इसके बाद कोरिया का यह कपल फिर ताजमहल देखने आया ही नहीं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.साथी के साथ आई थी ताजमहल देखने
रिपब्ल्कि आफ कोरिया की किम मेह रविवार को अपने साथी के साथ सुबह सात बजे के करीब ताजमहल देखने पहुंची थी. इन्होंने आनलाइन टिकट बुक करा रखी थी. ताजमहल परिसर में दाखिल होते ही इनको जानकारी मिली कि विदेशी पर्यटकों के लिए शू कवर और पानी की बोतल टिकट विंडो के पास काउंटर से फ्री मिलती है. इस पर किम का साथी शू कवर और पानी की बोतल लेने चला गया. इधर किम मेह सीढ़ियों के पास उसका इंतजार करने लगी.
तभी अचानक वहां एक बंदर आया और उसने किम मेह पर हमला बोल दिया. बंदर ने उसके हाथ पर काट खा लिया जिससे खून बहने लगा. बंदर के हमले और काट खाने से किम मेह बुरी तरह से डर गई और बाद में जोर—जोर से चीखने व रोने लगी. इस पर सीआरपीएफ और एएसआई कर्मचारी वहां पहुंंचे. पर्यटक को ताजमहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद बैटरी कार से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया. बंदर के हमले और काट खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.