आगरालीक्स… वीिडियो न्यूज…. आगरा में भीषण हादसा, बस आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी, बस में फंसे यात्री, हादसे में दो की मौत, 10 घायल।

गुरुवार सुबह आगरा कानपुर हाईवे पर फीरोजाबाद की तरफ से आगरा आ रही रोडवेज बस एत्मादपुर क्षेत्र में इनर रिंग रोड के पास आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी। रोडवेज बस का आगे का हिस्सा टैंकर में घुस गया, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई।
बस में 35 यात्री, दो की मौत
रोडवेज बस में 35 यात्री थी और बस कानपुर से आगरा के लिए आ रही थी। हादसे के बाद बस में यात्री फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हैं।
कई यात्रियों की हालत गंभीर
हादसे में 10 घायल हुए हैं, इसमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर हे। जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है।