आगरालीक्स (वीडियो न्यू) .. दर्दनाक आगरा में सोमवार श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर की छत गिरी, चढ़ाई जा रही थी कावड़, एक की मौत, 10 घायल।

आगरा के शिव नगर के महावीर नगर शाहगंज में मंदिर है, सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी, कावड़ चढ़ाने के बाद श्रद्धालु पूजा अर्चना करने लगे, इसी दौरान मंदिर के बरामदे की छत गिर गई। छत के नीचे 10 लोग दब गए, स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। चीख पुकार के बीच घायलों का बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
हादसे में एक की मौत
हादसे में 18 साल की ज्योति की मौत हो गई है, कई लोगों के गंभीर चोट आई है।