आगरालीक्स…खौफनाक, आगरा में महिला को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ. गोताखोरों और लोगों ने चार घंटे तक नदी में किया तलाश….मिली लाश…देखें वीडियो
आगरा थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव भगवानपुरा चंबल घाट पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब पशुओं को चंबल किनारे पानी पिलाने गई महिला पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया. इसके बाद मगरमच्छ महिला को चंबल नदी में खींच कर ले गए. सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकल गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ये है मामलामामला थाना खेड़ा राठौर के गांव भगवानपुरा चंबल घाट का है. जहां पशुओं को पानी पिलाने चंबल किनारे गई महिला पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया. मगरमच्छ महिला को दबोच कर पानी के अंदर ले गया यह नजारा देख आसपास मौजूद शोर मचाकर और लोगों को एकत्रित किया. जिसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई. वन विभाग की टीम ने पहुंचने के बाद गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग और गोताखोरों ने की महिला को खोजा और उसे पानी से बाहर निकला लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.