आगरालीक्स ,,,आगरा के बड़े बुटीक व सैलून में घुसे चोर, कैश, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, दुल्हन की साड़ी चोरी…
आगरा के प्रताप नगर निवासी नेहा धाकड़ काअपनी कोठी में भूतल पर बुटीक और सैलून है। मंगलवार रात को परिवार कोठी में था, बुटीक का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए।
कैश, ज्वैलरी और कपड़े चोरी
बुटीक में से बदमाश करीब एक लाख रुपये कैश, आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ ही दुल्हन को पहनाने के लिए रखे गए साड़ी और लहंगा के कलेक्शन को भी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह बुटीक में चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।