आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहल देखने आए पर्यटक को युवकों ने लाठी डंडों से पीटा। सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल, पुलिस जांच में जुटी। वीडियो के लिए क्लिक करें.

आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, सीसीटीवी कैमरे के वीडियो में शनिवार यानी 16 जुलाई समय सवा ताज बजे का दर्ज है। वीडियो बसई पुलिस चौकी के पास स्थित एक पेठा स्टोर का है। वीडियो में पर्यटक को पीटते हुए पांच छह लोग दिखाई दे रहे हैं। वे पर्यटक को जमीन पर लिटाकर लात घूंसे और डंडे से पीट रहे हैं, वह हाथ जोड़ रहा है लेकिन युवक नहीं मान रहे हैं और पर्यटक को पीटते जा रहे हैं।
युवती के साथ आया था युवक
पर्यटक को पीटने के बाद युवक बाहर चले जाते हैं इसके बाद युवती आती है और उसे अपने साथ ले जाती है। बताया जा रहा है कि पर्यटक दिल्ली का रहने वाला है, वह आगरा में ताजमहल घूमने आया था। कार किसी से टकरा गई इसे लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज, देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है, अभी पीड़ित ने संपर्क नहीं किया है।