आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, बादल छाए लेकिन उमस निकाल रही लोगों का पसीना. जानिए बारिश के कितने हैं चांस
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पंखा के बाद अब कूलर की हवा भी ठंडक नहीं पहुंचा रही है. ऐसे में एसी लोगों के लिए फिलहाल राहत का काम कर रहा है. गुरुवार को भी सुबह से तीखी धूप निकली लेकिन बादल भी छाए रहे. दिन के साथ रात में भी गर्मी ने बेचैन कर रखा है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 29/05/25) 40.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/05/25) 28.9
Departure from Normal(oC) 2.6