आगरालीक्स…आगरा में बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी भी हो रही है. संडे की शाम हुई सुहावनी. जानें आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार की शाम सुहावनी है. शाम होने से पहले ही आगरा के आसमान में काले घने बादलों का डेरा लग गया. तेज हवाएं चलने लगी और थोड़ी ही देर में हल्की—हल्की बूंदाबांदी भी होने लगी. इस बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया है. इसका असर तापमान पर भी पड़ाआईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन राहतभरे होंगे लेकिन 5 जून के बाद गर्मी जोर पकड़ेगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 01/06/25) 39.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/06/25) 22.1
Departure from Normal(oC) -5.1