आगरालीक्स…उफ ये आगरा की गर्मी..दिन में तेज धूप लोगों को झुलसा रही. ताजमहल पहुंचे पर्यटक भी बेहाल
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाना शुरू कर देती हैं. तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.7 रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इसी तरह से लोगों को गर्मी झुलसाती रहेगी. गर्मी के कारण ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर पहुंचने वाले पर्यटक भी गर्मी से बेहाल नजर आए. लोग बस अपना पसीना पोंछते हुए और छांव की तलाश में ही जाते हुए दिखाई दिए.


