आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदला. तेज हवाओें के साथ काले बादल छाए. आज और कल तेज बारिश के आसार. आज भी दिन में तेज गर्मी रही. जानें कितना रहा तापमान
आगरा में दिन में निकली तेज धूप ने जहां लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया तो वहीं शाम पांच बजे से चली तेज हवाओं ने मौसम को बदल दिया. काले घने बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज और कल यानी मंगलवार को तेज बारिश के आसार हैं. लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं 3 और 4 अप्रैल को भी बारिश की संभावना जताई है.दिन में तेज गर्मी ने किया बेहाल
सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप का प्रभाव दिन निकलने के साथ ही तेज होता गया. दोपहर एक बजे धूप का तेज इतना अधिक था कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/03/26) 37.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/03/26) 21.6
Departure from Normal(oC) 2.6