आगरालीक्स… आगरा में सुबह से ही मौसम खुशनुमा है। मौसम में गर्माहट है, सुबह बादल छाने के बाद धूप निकल आई है, जानें क्या है पूर्वानुमान।
गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए। इसके बाद धूप निकल आई है। सुबह का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवा के बीच धूप निकलने से लोग मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलेगी।
धुंध और कोहरा
मॉसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में सुबह सुबह धुंध और कोहरा छाएगा। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आस पास रहेगा।