आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन में चली लू. तीन दिन का रेड अलर्ट.
आगरा में भीषण गर्मी ने लेागों को बेहाल कर दिया है. सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए. दोपहर में धूप का तेज इतना अधिक था कि उसमें ठहरना मुश्किल रहा. लू के कारण लोगों ने बाहर निकलना उचित नहीं समझा. वहीं महिलाएं और बच्चे घर में ही कैद रहे. नगर निगम ने कई इलाकों में पानी की बौछारें की हैं.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन लू का अलर्ट है. भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/04/26) 43.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/04/26) 24.8
Departure from Normal(oC) 1.3