आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट. आसमान में बादल छाए जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बुधवार से शनिवार 5 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं. इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. गर्मी से राहत मिल सकती है और तापमान भी कम हो सकता है.
मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही. इसके कारण उमस कुछ कम हुई है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमापन 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/09/26) 32.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/09/26) 27.0
Departure from Normal(oC) 0.6