आगरालीक्स…आगरा में पूरे दिन उमस ने किया बेहाल, शाम को हुई बारिश ने जलभराव किया, राहत नहीं दिलाई…जानिए बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भले ही जारी किया हुआ हो लेकिन बारिश कम हो रही है. रविवार भी सुबह से बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं लेकर आए. ऐसे में उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. पूरा दिन पसीना पोंछने में ही निकल गया. हालांकि शाम छह बजे के बाद घने काले बादलों का डेरा लगा और बारिश हुई. 15 मिनट जोरदार बारिश के बाद यह बूंदाबांदी में बदल गई. इससे जलभराव तो कई जगह हुआ लेकिन उमस से राहत नहीं मिली.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में बारिश के आसार बने हुए हैं. कई स्पैल में बारिश हो सकती है. इससे तापमान भी कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी. उमस बरकरार रह सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/06/25) 36.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/06/25) 28.2
Departure from Normal(oC) 0.3
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) NIL
Relative Humidity at 0830 hrs (%) 86
Relative Humidity at 1730 hrs (%) (Recorded. on 22/06/25) 66