Friday , 16 January 2026
Home आगरा Agra Weather: It is drizzling in Agra. Dense fog in the morning, freezing cold during the day and rain at night.
आगरा

Agra Weather: It is drizzling in Agra. Dense fog in the morning, freezing cold during the day and rain at night.

आगरालीक्स…आगरा में बूंदाबांदी हो रही है. सुबह घना कोहरा, दिन में गलनभरी सर्दी और रात को बारिश…जानें गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

आगरा में गलनभरी सर्दी ने शहर को फिर से अपनी चपेट में ले लिया है. पिछले तीन दिनों से दिन में निकल रही धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी लेकिन आज मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया. सुबह के समय ताजनगरी घने कोहरे के आगोश में रही और सुबह 10 बजे तक ओस की बूंदें गिरती रहीं. इसके बाद भी कोहरे का प्रभाव रहा. दिन में गलनभरी सर्दी रही जिसके कारण पूरे दिन लोग कंपकंपाते रहे. शाम के समय बूंदाबांदी भी शुरू हो गई.

बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बहुत अधिक घना कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर घने कोहरे के आगोश में रह सकता है.

Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/01/25) 14.2
Departure from Normal(oC) -7.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/01/25) 10.3
Departure from Normal(oC) 3.0

Related Articles

आगरा

Agra News: Inaugration of x-ray machine in Help Agra

आगरालीक्स.…आगरा में हेल्प आगरा में स्थापित हुई अत्याधुनिक एक्सरे मशीन….दान में मिली...

आगरा

Agra Local News: Dr. Mukesh Chauhan, a solo rider from Agra, started the journey of Shri Ram Van Gaman Path….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सोलो राइडर डा. मुकेश चौहान अयोध्या से लंका तक की...

आगरा

Agra Local News: A young man learning to drive drowned in a pond along with his car, rescued by villagers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

error: Content is protected !!