आगरालीक्स…कड़ाके की ठंड में ठिठुरा आगरा, बारिश के बाद गलन और अधिक बढ़ी. कोहरे का यलो अलर्ट
आगरा इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है. बुधवार रात को हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह 9 बजे तक रहा. बारिश के बाद गलन और अधिक बढ़ गई हैं. शाम के समय लोग अलाव के सहारे नजर आए. बच्चे भी घरों में कैद रहे. अधिकतम तापमान लगातार कम हो रहा है.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा में कोहरे का यलो अलर्ट है. घना कोहरा छा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/01/25) 15.4
Departure from Normal(oC) -6.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/01/25) 11.0
Departure from Normal(oC) 2.5