आगरालीक्स…आगरा में ये कैसी बारिश. किसी ने कहा हमारे यहां जोरदार बारिश हुई है तो कोई बोला—झूठ क्यों बोल रहे हो, यहां तो एक बूंद भी पानी नहीं पड़ा…क्या आपके यहां भी हुई है आज बारिश
आगरा में एक तो बारिश हो नहीं रही है और अगर हो रही है तो लोगों को काफी कन्फ्यूज कर रही है. क्योंकि कहीं बारिश झमाझम हो रही है तो कहीं एक बूंद भी पानी नहीं पड़ रहा है. लोग भी जब अपने किसी परिचित या दोस्त से बात करते हैं तो एक का कहना होता है कि अभी यहां बहुत जोरदार बारिश हुई है तो उसका दोस्त कहता है कि झूठ क्यों बोल रहे हो, बारिश कहां हुई है.
बुधवार को भी शाम के समय नाई की मंडी चौराहे से शमसाबाद, ताजगंज, सदर इलाकों में आधा घंटा जोरदार बारिश हुई थी जबकि संजय प्लेस, दयालबाग, दिल्ली गेट, भगवान टाकीज, सिकंदरा आदि में कुछ ही बूंदाबांदी ही हुई. आज गुरुवार को भी सिकंदरा आदि इलाकों में एक घंटा जोरदार बारिश हुई है लेकिन दयालबाग, संजय प्लेस आदि इलाकों में पानी नहीं पड़ा…
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.